इन्वैस्टर मीट की आड़ में हिमाचल को बेचने की कोशिश में भाजपा : आशा कुमारी

Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2019 11:13 PM

mla asha kumari

प्रदेश को पिछले दरवाजे से बेचने के लिए जयराम सरकार ने इन्वैस्टर मीट को आयोजित किया है। यह मीट सरासर धारा 118 का उल्लंघन है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं डल्हौजी विधायक आशा कुमारी ने शनिवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश की...

चम्बा (विनोद): प्रदेश को पिछले दरवाजे से बेचने के लिए जयराम सरकार ने इन्वैस्टर मीट को आयोजित किया है। यह मीट सरासर धारा 118 का उल्लंघन है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं डल्हौजी विधायक आशा कुमारी ने शनिवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ इन्वैस्टर मीट को लेकर बोले हमले में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जहां मुख्यमंत्री ने विधानसभा में खुद को इस पूरे मामले से अनजान बताया था तो साथ ही 3 दिनों के भीतर इस मामले की जांच पूरी करके उसे सार्वजनिक करने की बात कही थी लेकिन अब तो एक माह का समय बीत गया है लेकिन अभी तक इस जांच प्रक्रिया की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह साफ हो जाता है कि सरकार हिमाचल की जमीनों को पिछले दरवाजे से बेचना चाहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!