विधायक आशा कुमारी ने साधा निशाना, कहा-सरकार ने चम्बा की जनता से किया सौतेला व्यवहार

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2019 09:59 PM

mla asha kumari

सिविल अस्पताल किहार में डल्हौजी विस क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी ने रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में वर्तमान मेंं 78 प्रतिशत चिकित्सकों व पैरा मैडीकल स्टाफ के रिक्त चल रहे पदों को भरने में...

सलूणी: सिविल अस्पताल किहार में डल्हौजी विस क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी ने रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में वर्तमान मेंं 78 प्रतिशत चिकित्सकों व पैरा मैडीकल स्टाफ के रिक्त चल रहे पदों को भरने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है जबकि कॉलेज मेंं सफाई कर्मचारियों के 36 पदों  मेंं सभी पद खाली पड़े हैं। कॉलेज में 17 स्टाफ  नर्सों को अन्य जिलों मेंं डैपुटेशन पर तैनात कर जिला चम्बा के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

सरकार की न कोई नीति, न ही नीयत और न ही इरादा

उन्होंने कहा कि इस सरकार की न कोई नीति, न ही नीयत और न ही इरादा है कि पिछड़े जिला चम्बा को सुविधाएं प्रदान की जाएं। अध्यापकों की कमी पूरे प्रदेश मेंं चल रही है और अब  तो सरकार ने जिस स्कूल मेंं एक अध्यापक है, उसका भी  तबादला किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने लड़ाई शुरू की, जिसके चलते उन्होंने विधानसभा मेंं भी सरकार से सवाल किया है। सरकार को उनके प्रश्न का जवाब देने के साथ स्कूलों मेंं अध्यापक भी तैनात करने होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!