विधायकों के भत्ता बढ़ाने के सवाल पर भड़के जयराम के मंत्री, दिया यह बयान (Video)

Edited By Ekta, Updated: 05 Sep, 2019 11:49 AM

हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का अपना यात्रा भत्ता बढ़ाना प्रदेश की जनता को पसंद नहीं आया है। लोग इसका अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। वहीं विधायकों के भत्ते बढ़ाने के मामले पर जयराम सरकार के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर भी भड़क गए। भत्ता बढ़ाने के...

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का अपना यात्रा भत्ता बढ़ाना प्रदेश की जनता को पसंद नहीं आया है। लोग इसका अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। वहीं विधायकों के भत्ते बढ़ाने के मामले पर जयराम सरकार के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर भी भड़क गए। भत्ता बढ़ाने के सवाल पर जो उनसे पूछा गया वो जवाब देने की जगह उल्टा मीडिया को ही हल्ला मचाने व उसे बंद करने की नसीहत देने लगे।

इस मौके पर उनके साथ हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर भी मौजूद थे। हमीरपुर में कल्याण समिति की बैठक में पहुंचे उद्योग मंत्री ने मीटिंग पर जाने से पहले विधायकों के भत्ते बढ़ाने के प्रश्न पर मीडिया कर्मियों को लताड़ा और कहा कि 'कौन सा भत्ता कौन सा वेतन'। उन्होंने कहा कि कहां पर बढ़ा है भत्ता बताओ। उन्होंने मीडिया पर मुद्दे को बढ़ाने के आरोप भी लगाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!