Missing Child: घर के पास खेलते समय गायब हुई 6 वर्षीय 'नायरा', नहीं मिला कोई सुराग

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Apr, 2026 12:26 PM

missing child 6 year old  nayra  disappears while playing near home

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के कलबाड़ा गाँव की साढ़े छह वर्षीय बच्ची, नायरा, पिछले चार दिनों से लापता है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के कलबाड़ा गाँव की साढ़े छह वर्षीय बच्ची, नायरा, पिछले चार दिनों से लापता है। प्रशासन और स्थानीय लोग दिन-रात बच्ची की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कैसे हुई घटना?

नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना बीते बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर तुरंत बड़सर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन से पूरे इलाके और जंगलों की निगरानी की है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मिलकर खेतों, नालों और घने जंगलों की खाक छान रहे हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नायरा के लापता होने के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बस भगवान से अपनी बेटी की सलामती की गुहार लगा रही हैं। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उनकी मासूम बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए।

पुलिस की अपील और संपर्क सूत्र

हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू (किडनैपिंग या दुर्घटना) को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है।

यदि किसी व्यक्ति को नायरा के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचित करें या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 62303-96169 पर संपर्क करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!