नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने कर डाली ये गंदी हरकत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 12 Apr, 2024 08:52 PM

misconduct with minor girl

कुल्लू जिले के एक गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (3), 506, 509 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत...

कुल्लू (शम्भू): कुल्लू जिले के एक गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (3), 506, 509 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल करवाया है, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला पुलिस थाना कुल्लू जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने गांव में ही उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे गलत व गंदे इशारे किए। 

मामला कुछ समय पुराना है लेकिन डरी-सहमी पीड़िता ने अब परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद परिजन पीड़िता काे थाने लेकर आए और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे धमकाया कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कुशाल पुत्र सूरत राम निवासी जतानी कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!