विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर साधा निशाना, बोले-इज्जत चाहिए तो दूसरों की इज्जत करना सीखें

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2024 09:00 PM

minister vikramaditya singh

भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर हमला बोलते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रभारी व लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब दूसरों पर कीचड़ उछालेंगे तो खुद के दामन पर दाग पड़ेंगे।

मंडी (रजनीश): भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर हमला बोलते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रभारी व लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब दूसरों पर कीचड़ उछालेंगे तो खुद के दामन पर दाग पड़ेंगे। इस तरह का दोहरा मापदंड नहीं चलेगा, इज्जत चाहिए तो दूसरों की इज्जत करना सीखें। हिमाचल की संस्कृति इस तरह की बातों की इजाजत नहीं देती। मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंगना के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां सहन नहीं की जाएंगी लेकिन जवाबदेही तो कंगना की भी बनती है। कंगना ने जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग दूसरी अभिनेत्रियों के खिलाफ किया है वह भी ठीक नहीं है। विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा मायाजाल बुनने का प्रयास कर रही है और मुंबई से अभिनेत्री कंगना रणौत को चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।

लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट जीतकर सरकार के संकट को दूर करेंगे
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 6 विधायकों के भाजपा में जाने से सरकार पर कोई संकट नहीं है। अगर संकट है भी तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट को मंडी संसदीय सीट के साथ जीत कर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल चुनौतियों भरा रहा, जिनसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभरने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के रूप में रही पूर्व की जयराम सरकार 80 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी लेकिन मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने सही तरीके से प्रबंधन कर सरकार की आय बढ़ाने का प्रयास किया। वाटर सैस लगाने के लिए आयोग का गठन किया, जिसके विरोध में विपक्ष वाले कोर्ट में चले गए। इसे आने वाले समय में हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!