बहडाला में तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रवासी की मौत

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2021 08:47 PM

migrant dies due to high speed car collision

ऊना-नंगल रोड पर बहडाला के पास एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश (49) पुत्र लल्ला प्रसाद यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर...

ऊना (विशाल): ऊना-नंगल रोड पर बहडाला के पास एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश (49) पुत्र लल्ला प्रसाद यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार को हमीरपुर के बिझड़ निवासी व्यक्ति चलाते हुए जा रहा था तो बहडाला के पास सड़क किनारे जा रहे राजेश को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!