7 साल की बेटी के बाप ने कहा-राष्ट्रपति जी मैं दूंगा बलात्कारियों को फांसी चढ़ाने के लिए निशुल्क सेवा

Edited By kirti, Updated: 07 Dec, 2019 02:36 PM

memorandum sent to the president

काले कपड़ों में डीसी कार्यालय के चक्कर काट रहा यह युवक संजीव कुमार वर्मा अपने किसी निजी काम के लिए नहीं आया है बल्कि यह युवक जल्लाद बनकर बलात्कारियों को फांसी देने की गुहार लेकर डीसी ऊना से मिलने आया है। ऊना के संतोषगढ़ कस्बे का रहने वाला संजीव कुमार...

ऊना(अमित): काले कपड़ों में डीसी कार्यालय के चक्कर काट रहा यह युवक संजीव कुमार वर्मा अपने किसी निजी काम के लिए नहीं आया है बल्कि यह युवक जल्लाद बनकर बलात्कारियों को फांसी देने की गुहार लेकर डीसी ऊना से मिलने आया है। ऊना के संतोषगढ़ कस्बे का रहने वाला संजीव कुमार वर्मा ऑटो वर्कशॉप और स्पेयर पार्ट की दूकान करता है वहीँ संजीव कुमार निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर का खिलाडी भी है। लेकिन देश में बलात्कारियों को फांसी ना होने के पीछे जल्लाद न होने का कारण पता लगते ही संजीव के दिल में बलात्कारियों को फांसी पर लटकाने के लिए जल्लाद के पद पर सेवाएं देने की इच्छा जागृत हो गई। देश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर जहां देशभर में गुस्सा है।
PunjabKesari

वहीं एक बेटी के बाप संजीव वर्मा ने बलात्कारियों को सजा में हो रही देरी के कारण को जानकार इस पद पर सेवाएं देने की इच्छा जाहिर की है। संजीव की माने तो दशहरे पर रावण दहन करके बुराई पर अच्छी की जीत नहीं होगी बल्कि बलात्कारियों को फांसी पर चढ़ाकर ही बुराई पर जीत हासिल की जा सकती है। संजीव ने कहा कि अगर उन्हें जल्लाद के पद सेवा देने का मौक़ा मिलता है तो वो देश के किसी भी कोने में अपने खर्चे पर जाकर सेवाएं देने को तैयार है। वहीँ कार्यकारी डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि संजीव कुमार वर्मा ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिस पर जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!