ऊना (अमित) : लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत से गदगद भाजपा अब अपने सदस्यता अभियान को गति देने में जुट गई है। भाजपा ने हिमाचल में 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाने के बाद जिला और विधानसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत आज ऊना मंडल भाजपा की बैठक हुई, बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोकसभा चुनावों में जीत के लिए लोगों धन्यवाद करेंगे और साथ ही अपने सदस्यता अभियान से भी लोगों को जोड़ेंगे। वहीँ नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा केंद्र सरकार से हिमाचल को औद्योगिक पैकेज देने के ब्यान पर पलटवार करते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को औद्योगिक पैकेज पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि कांग्रेस कार्यकाल में ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए औद्योगिक पॅकेज को निर्धारित समय से 3 साल पहले खत्म कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के उद्योग मंत्री रहते हुए हिमाचल तो एक तरफ जिला ऊना में भी कोई बड़ा उद्योग नहीं आ पाया। क्योंकि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम देश विदेश में इन्वेस्टर मीट करके हिमाचल में निवेश लाने का प्रयास कर रहे है। वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा के मुद्दे पर सत्ती कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। उन्होंने अनिल शर्मा के मुद्दे पर पार्टी के भीतर बात चल रही है और संगठन की बात को अभी मीडिया में लाने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सारा मामला आपके ध्यान में आ जाएगा।
दलाई लामा की सेहत को लेकर केंद्र सरकार ने की Emergency Mock drill, जानिए क्यों
NEXT STORY