चार नगर निगमों के लिए वोटिंग, दांव पर 300 प्रत्याशियों की किस्मत

Edited By Prashar, Updated: 07 Apr, 2021 11:16 AM

mc election hp

प्रदेश में बुधवार को मंडी, धर्मशाला, सोलन और पालमपुर में नगर निगम के लिए चुनाव हो रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। एक साथ होने जा रहे चार नगर निगमों के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पार्टी सिंबल...

शिमला: प्रदेश में बुधवार को मंडी, धर्मशाला, सोलन और पालमपुर में नगर निगम के लिए चुनाव हो रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। एक साथ होने जा रहे चार नगर निगमों के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पार्टी सिंबल पर यह चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश के इन चार नगर निगमों में 64 पार्षद चुने जाएंगे। जिनके लिए मैदान में पौने तीन सौ से ज्यादा उम्मीदवार हैं। मंडी, सोलन और पालमपुर जहां नए नगर निगम हैं। वहीं, धर्मशाला नगर निगम के चुनाव कार्यकाल पूरा होने पर यहां चुनाव हो रहे हैं। देर शाम को यहां नतीजे घोषित होंगे। वहीं 10 बजे तक धर्मशाला में 12 प्रतिशत और पालमपुर में 13 प्रतिशत मतदान हुआ।

सीएम का गृह जिला नगर निगम मंडी सबसे हॉट चुनाव क्षेत्र है। यहां 15 वार्ड हैं। जयराम ठाकुर का गृह जिला होने के कारण BJP इस निगम की जंग में किसी भी हाल में हारने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। सीएम खुद प्रचार के लिए गली-गली गए हैं। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जीएस बाली के अलावा वीरभद्र सिंह के बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह को यहां जीत का जिम्मा दिया है।

वहीं नगर निगम धर्मशाला में 17 वार्ड हैं। भाजपा ने इस निगम पर भाजपा का परचम लहराने की जिम्मेदारी वन मंत्री राकेश पठानिया को सौंपी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी यहां आकर प्रचार कर चुके हैं। कांग्रेस ने यहां पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रभारी बनाया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का विधानसभा हलका होने के कारण वह दिन-रात एक कर रहे हैं। इससे पहले धर्मशाला निगम में कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां 34 बूथों पर वोटिंग होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!