Manimahesh Yatra: हड़सर से मणिमहेश तक ₹2800 में कर पाएंगे घोड़े की सवारी, मनमानी वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2026 08:06 PM

manimahesh yatra

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हड़सर से मणिमहेश तथा यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों के बीच कुली और घोड़े-खच्चरों से यात्रियों व सामान की ढुलाई के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। निर्धारित दरों के अनुसार श्रद्धालु यात्रा के...

भरमौर (उत्तम): श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हड़सर से मणिमहेश तथा यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों के बीच कुली और घोड़े-खच्चरों से यात्रियों व सामान की ढुलाई के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। निर्धारित दरों के अनुसार श्रद्धालु यात्रा के दौरान सामान ढुलाई अथवा घोड़े-खच्चर की सवारी की सुविधा ले सकते हैं। मणिमहेश न्यास द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार हड़सर से धनछो तक कुली का किराया 500 रुपए, 70 किलोग्राम तक सामान के लिए घोड़ा/खच्चर का किराया 800 रुपए तथा सवारी के लिए 1100 रुपए प्रति सवारी निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार हड़सर से सुंदरासी तक कुली 900, सामान ढुलाई 1,000 तथा 1,700 रुपए प्रति सवारी निर्धारित है। हड़सर से गौरीकुंड तक कुली का किराया 1,100 रुपए, 70 किलोग्राम तक सामान ढुलाई के लिए 1,200 रुपए और घोड़े-खच्चर की सवारी के लिए 2,500 रुपए प्रति सवारी निर्धारित किए गए हैं। हड़सर से मणिमहेश तक कुली का किराया 1,300 रुपए, सामान ढुलाई 1,450 रुपए तथा सवारी का किराया 2,800 रुपए प्रति सवारी है।

इसके अलावा धनछो से गौरीकुंड तक कुली 700 रुपए, सामान ढुलाई 800 रुपए और सवारी 1,300 रुपए प्रति सवारी, धनछो से मणिमहेश तक कुली 850 रुपए, सामान ढुलाई 950 रुपए और सवारी 1,600 रुपए प्रति सवारी निर्धारित है। सुंदरासी से गौरीकुंड तक कुली का किराया 350 रुपए, सामान ढुलाई 400 रुपए और सवारी 800 रुपए प्रति सवारी, जबकि सुंदरासी से मणिमहेश तक कुली 500 रुपए, सामान ढुलाई 550 रुपए और सवारी 950 रुपए प्रति सवारी निर्धारित है। गौरीकुंड से मणिमहेश तक कुली का किराया 200 रुपए सामान ढुलाई 250 रुपए और सवारी का किराया 300 रुपए प्रति सवारी निर्धारित किया गया है। उपलब्ध दर सूची में हड़सर से मणिमहेश और वापसी के लिए घोड़ा/खच्चर की सवारी का किराया 4,700 रुपए प्रति सवारी दर्शाया गया है।

अधिक वसूली पर नियंत्रण कक्ष में दर्ज करवाएं शिकायत
एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर घोड़े और खच्चरों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतें। घोड़े अथवा खच्चर से गिरने तथा उसकी चपेट में आने से बचने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि उनकी वजह से मार्ग पर चल रहे अन्य यात्रियों को धक्का न लगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित दरों का ध्यान रखने और किसी प्रकार की समस्या अथवा अधिक वसूली होने पर संबंधित नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करवाने की अपील की है। यात्रा मार्ग पर भीड़ और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही को देखते हुए यात्रियों से एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संयम और सावधानी से यात्रा करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान निर्धारित दरों की जानकारी रखें, घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के समय पर्याप्त सावधानी बरतें और स्वयं के साथ-साथ मार्ग पर चल रहे अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!