मौसम साफ होते ही हजारों श्रद्धालुओं ने मणिमहेश यात्रा की ओर किया रुख, लगी रोक हटी

Edited By kirti, Updated: 02 Sep, 2019 12:19 PM

manimahesh yatra

चंबा में रविवार शाम को मौसम के बिगड़े तेवरों के चलते मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को हड़सर में पहले रोका गया था। लेकिन अब सोमवार को डल झील और गौरीकुंड में बर्फबारी के आसार को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह रोक हटा दी गई है। खराब मौसम के चलते...

चंबा : चंबा में रविवार शाम को मौसम के बिगड़े तेवरों के चलते मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को हड़सर में पहले रोका गया था। लेकिन अब सोमवार को डल झील और गौरीकुंड में बर्फबारी के आसार को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह रोक हटा दी गई है। खराब मौसम के चलते यात्रियों को भरमौर की ओर रुख न करने की भी एडवाइजरी प्रशासन की ओर से जारी की गई थी। जिसके चलते प्रशासन ने डल झील और गौरीकुंड में बर्फबारी होने की आशंका जाहिर की थी। लिहाजा प्रशासन ने डल और गौरीकुंड में रुके यात्रियों को भी सुरक्षित निचले क्षेत्रों की ओर भेजने के आदेश दे दिए थे। लेकिन सोमवार सुबह मौसम खुलने पर यात्रा को सुचारू कर दिया गया है।
PunjabKesari

 

प्रशासन ने अपील की है कि यात्री मौसम खराब होने पर भरमौर की ओर रुख न करें, चूंकि बारिश के कारण मार्ग बंद हो सकते हैं और जानमाल के नुकसान का भी खतरा हो सकता है। लिहाजा मौसम साफ होने तक यात्री सुरक्षित स्थानों पर बने रहें। मणिमहेश न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने कहा मणिमहेश डल झील तथा गौरीकुंड में तैनात सेक्टर अधिकारियों-कर्मचारियों को वायरलेस सेट से हर हालात की अपडेट ली जा रही है। पीपी सिंह ने बताया कि सभी सेक्टर अधिकारियों व कर्मचारियों को खराब मौसम के चलते अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!