नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के 2 बार प्रत्याशी रहे मंगल चौधरी ‘आप’ में शामिल

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2022 07:35 PM

mangal chaudhary join aap

कांगड़ा जिले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के 2 बार प्रत्याशी रहे ओबीसी वर्ग के बड़े नेता मंगल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

नगरोटा बगवां (सभ्रवाल): कांगड़ा जिले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के 2 बार प्रत्याशी रहे ओबीसी वर्ग के बड़े नेता मंगल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आप के जलालाबाद (पंजाब) के विधायक गोल्डी कम्बोज ने मंगल चौधरी व उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। मंगल चौधरी पूर्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रधान और ओबीसी कल्याण बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य और बीजेपी एससी विंग के पूर्व जिला महासचिव राजिंद्र मल्होत्रा, पूर्व पंचायत प्रधान राजमल, किशोरी लाल, अनिल नारिया, स्वरूप मिस्त्री, मूमता बिहारी लाल व मोहर सिंह ने भी आप का दामन थामा है। 

कांगड़ा में बदलेंगे समीकरण
प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में ओबीसी वर्ग की संख्या अधिक है। आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां ओबीसी वर्ग ही चुनावों में जीत-हार का निर्णय करता है। नगरोटा बगवां, कांगड़ा, ज्वालामुखी, देहरा, शाहपुर व ज्वाली सहित अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी समुदाय की बड़ी जनसंख्या है। ऐसे में मंगल चौधरी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से जिले के सियासी समीकरण बदलेंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!