मंडी बनेगा हिमाचल का पहला ‘ई-डिस्ट्रिक्ट’

Edited By kirti, Updated: 21 Jan, 2020 11:06 AM

mandi will become himachal s first e district

मंडी जिला हिमाचल का पहला संपूर्ण ‘ई-डिस्ट्रिक्ट’ बनेगा जिसको लेकर जिला प्रशासन ने मिशन मोड पर कवायद छेड़ी है। इसके तहत जिला में सभी कार्यालयों में जन केंद्रित सेवाओं का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण होगा और विभिन्न नागरिक सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। डी.सी. ऋग्वेद...

मंडी(पुरुषोत्तम): मंडी जिला हिमाचल का पहला संपूर्ण ‘ई-डिस्ट्रिक्ट’ बनेगा जिसको लेकर जिला प्रशासन ने मिशन मोड पर कवायद छेड़ी है। इसके तहत जिला में सभी कार्यालयों में जन केंद्रित सेवाओं का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण होगा और विभिन्न नागरिक सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। डी.सी. ऋग्वेद ठाकुर ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में पटवारी कार्यालयों से लेकर डी.सी. ऑफिस तक से जुड़ी सभी नागरिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी। डी.सी. ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की सुशासन व प्रदेशवासियों को पारदर्शी व समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता है ताकि लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो और सेवाएं व सुविधाएं सुलभ हों। मंडी जिला प्रशासन इस दिशा में प्रभावी प्रयास कर रहा है।

 

कार्यालयों को पेपरलैस बनाने पर जोर
डी.सी. ने कहा कि ‘ई-डिस्ट्रिक्ट’ के साथ-साथ जिला में हर ऑफिस को पेपरलैस (कागज रहित) बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इससे अब कार्यालयों को फाइलों से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा। डी.सी. कार्यालय को पेपरलैस बनाने का 90 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है जिसे अब चरणबद्ध तरीके से पूरे जिला में लागू किया जाएगा। जिला में नई डिजिटल तकनीक के सदुपयोग से जनसेवाओं को सुलभ बनाने और कामकाजी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरानी फाइलें होंगी ‘वीड आऊट’
इसके अलावा जिलाभर के सरकारी कार्यालयों में ऑफिस नियमावली के अनुरूप पुरानी फाइलों व रिकार्ड को हटाने (वीड आऊट) की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। इसे लेकर सभी कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई है। वीड आऊट प्रक्रिया से कार्यालयों में स्पेस की कमी दूर होगी और कामकाजी हालात में सुधार होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!