Kullu: मनाली में ईंटों और लाठियों से व्यक्तियों पर किया हमला पुलिस ने केस दर्ज करके शुरू की छानबीन

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jan, 2026 10:28 PM

manali person assault

पर्यटन नगरी मनाली में कुछ लोगों पर होटल स्टाफ ने ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली में कुछ लोगों पर होटल स्टाफ ने ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रूपलाल निवासी मनाली की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि वह रजनीश और तुषार के साथ अपने भाई केशव राम के होटल में आग सेंक रहा था। इस दौरान एक अन्य होटल का शेफ वहां आया और आग सेंकने लगा।

शिकायतकर्त्ता ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। वह लगाई-झगड़ा करने लगा। बाद में शेफ वहां से चला गया। जब शिकायतकर्त्ता और रजनीश घर जाने लगे तो अन्य होटल के शेफ और होटल कर्मियों ने उनके ऊपर ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे इन दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने इनका मैडीकल भी कराया है। एस.पी. मदन लाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!