Manali-Leh Route: करीब 7 घंटे के बाद खुलने पर लोगों को मिली राहत, 10 सड़कें अभी भी बंद

Edited By Rahul Rana, Updated: 28 Jul, 2024 09:09 AM

manali leh route opened after 7 hours

मनाली-लेह मार्ग लगभग सात घंटे बाद खुलने के बाद लोगों को राहत मिली। आपकों बता दें कि मनाली के पास अंजनी महादेव नाले में शनिवार सुबह बाढ़ आई थी। जिसके चलते मार्ग को बंद कर दिया गया था।

मनाली: मनाली-लेह मार्ग लगभग सात घंटे बाद खुलने के बाद लोगों को राहत मिली। आपकों बता दें कि मनाली के पास अंजनी महादेव नाले में शनिवार सुबह बाढ़ आई थी। जिसके चलते मार्ग को बंद कर दिया गया था।

प्रदेश में 10 सड़कें अभी भी बंद

भूस्खलन के कारण प्रदेश में 10 सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान धौलाकुआं में 69 मिलीमीटर, नाहन में 37, धर्मशाला में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ताजा वर्षा के बाद पांच मकानों और पांच गौशालाओं नुकसान हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार के लिए प्रदेश के दो जिलों कांगड़ा और सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

29, 30 व 31 जुलाई को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, 29, 30 व 31 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 5.8 डिग्री दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!