ब्यास में कपड़े से लिपटा भ्रूण किया बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Dec, 2019 09:56 PM

manali beas fetus recovered

मनाली के अलेऊ में ब्यास नदी के किनारे पुलिस ने एक भू्रण बरामद किया है। यह भ्रूण कपड़े में लपेट कर अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पास ब्यास नदी के किनारे रखा गया था।

मनाली, (सोनू): मनाली के अलेऊ में ब्यास नदी के किनारे पुलिस ने एक भू्रण बरामद किया है। यह भ्रूण कपड़े में लपेट कर अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पास ब्यास नदी के किनारे रखा गया था। कुछ लोगों ने सोमवार को इसे देखा और इसकी सूचना मनाली पुलिस को दी। मनाली के एस.डी.पी.ओ. और पुलिस थाना प्रभारी मोहन रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। इस टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्यों की भी जांच की और भू्रण को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज नेरचौक भेज दिया। एस.पी. गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!