मनाली: कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आकर कांगड़ा का व्यक्ति लापता, सर्च ऑप्रेशन शुरू

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2024 05:32 PM

man missing after avalanche in manali search operation start

मनाली के जगतसुख में कालू नाला में हिमस्खलन आने से जेसीबी ऑप्रेटर बर्फ की चपेट में आने से लापता हो गया है। इस नाले में कालू नाला टॉप कंपनी 5 मैगावाट का विद्युत प्रोजैक्ट लगा रही है।

मनाली (सोनू): मनाली के जगतसुख में कालू नाला में हिमस्खलन आने से जेसीबी ऑप्रेटर बर्फ की चपेट में आने से लापता हो गया है। इस नाले में कालू नाला टॉप कंपनी 5 मैगावाट का विद्युत प्रोजैक्ट लगा रही है। यह व्यक्ति इसी प्रोजैक्ट में कार्यरत है। हिमस्खलन में लापता हुए व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार (40) पुत्र देश राज गांव मोरुछ डाकघर मोह, दरिणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा व डीएसपी केडी शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रैस्क्यू कार्य शुरू करवाया। एसडीएम मनाली ने बताया कि नाले में विद्युत प्रोजैक्ट लगा रही कंपनी का मशीन ऑप्रेटर हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। रैस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुटी है। अभी तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
PunjabKesari
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!