आनी के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 22 May, 2024 04:43 PM

man dies under suspicious circumstances

पुलिस थाना आनी के तहत सोईधार इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस थाना आनी के तहत सोईधार इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी आनी लाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान रजनीश कुमार (40) पुत्र चूड़ा राम निवासी सोईधार आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!