मां चिंतपूर्णी के दरबार नंगे पैर पहुंचे नीटू शटरांवाला, जानिए क्या मांगी दुआ (Video)

Edited By Ekta, Updated: 11 Sep, 2019 05:12 PM

मां चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले नीटू शटरांवाला माथा टेकने नंगे पैर पहुंचे। उन्होंने चिंतपूर्णी में मां से दुआ मांगी और उनका चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद लिया। फिलहाल नंगे पैर परिवार समेत मां के दरबार नीटू...

ऊना (अमित): मां चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले नीटू शटरांवाला माथा टेकने नंगे पैर पहुंचे। उन्होंने चिंतपूर्णी में मां से दुआ मांगी और उनका चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद लिया। फिलहाल नंगे पैर परिवार समेत मां के दरबार नीटू पहुंचे। उन्होंने कहा कि इतनी आस है चाहे मुझे घर के 9 वोटों में से मुझे 5 ही वोट मिले लेकिन मैं जब तक मुकाम तक नहीं पहुंचता नंगे पांव परिवार के साथ मां से मन्नत मांगता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं उन्हें मां महिमा का ज्ञान नहीं।
PunjabKesari

बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद नीटू सुर्खियों में आए थे। नीटू शटरां वाला उस समय काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने फगवाड़ा से लोकसभा चुनाव आजाद उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और उनको 5 वोट नसीब हुए थे जिस पर नीटू शटरां वाला रो पड़ा था। उसने बताया कि उसको घर की नौ सदस्य हैं लेकिन उसको वोटें सिर्फ 5मिली जिस पर उन्हें काफी दुख हुआ था। इसके बाद ही नीटू शटरां वाला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हुए थे। चिंतपूर्णी माता रानी को नीटू शटरां वाला काफी मानते हैं और इसी कारण आगामी चुनावों को लेकर वे फिर माता चिंतपूर्णी के दरबार में माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!