नाकाबंदी पर कार से शराब की खेप बरामद, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2020 11:29 PM

liquor consignment recovered from car

भटियात क्षेत्र के थाना चुवाड़ी के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी बकलोह का पुलिस दल जब शुक्रवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे तुनुहट्टी और नैनीखड्ड के बीच में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी अभियान में जुटा था तो इस दौरान नैनीखड्ड की तरफ से एक मारुति आल्टो कार आई...

तुनुहट्टी (ब्यूरो): भटियात क्षेत्र के थाना चुवाड़ी के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी बकलोह का पुलिस दल जब शुक्रवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे तुनुहट्टी और नैनीखड्ड के बीच में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी अभियान में जुटा था तो इस दौरान नैनीखड्ड की तरफ से एक मारुति आल्टो कार आई जोकि तुनुहट्टी की तरफ जा रही थी। पुलिस दल ने उक्त कार को जांच के लिए रोका। जब कार की तलीशी ली गई तो  उसमें से 48 बोतलें शराब बरामद हुई।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रदीप कुमार राणा (42) निवासी चौकी डोरिया, डाकघर मंझीण, तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा बताया। पुलिस ने मौके पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर जमानत पर रिहा कर दिया और कार व शराब को कब्जे में लेकर उक्त आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा (39) 1 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!