तेंदुए का आतंक: बैहमंडी गांव में जानवरों पर किया हमला

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Oct, 2025 04:44 PM

leopard terror animals attacked in baihamandi village

निकटवर्ती गावं बैहमंडी में तेंदुए से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि तेंदुए ने उसकी 2 बकरियों और राजेश कुमार के एक बकरे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गांव वासियों करतार, राजकुमार, मानसिंह व बंतराम ने मुश्किल...

बरोटीवाला, (ठाकुर): निकटवर्ती गावं बैहमंडी में तेंदुए से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मान सिंह ने बताया कि तेंदुए ने उसकी 2 बकरियों और राजेश कुमार के एक बकरे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गांव वासियों करतार, राजकुमार, मानसिंह व बंतराम ने मुश्किल से बकरियों को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन रक्षक दसोरा बीट निर्मल कुमार और पशु चिकित्सालय कैंडोल को दी। पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट ने घायल मवेशियों का उपचार किया। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। वन रक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!