संजौली की गलियों में घूम रहा तेंदुए, CCTV में हुआ कैद रहे(Video)

Edited By kirti, Updated: 08 Dec, 2019 01:12 PM

संजौली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इन दिनों तेंदुए की दहशत से लोग डर हुए हैं। रात को तेंदुआ कॉलोनी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। तेंदुआ कॉलोनी में कुत्तों के शिकार के लिए वहां पहुंच रहा है। कॉलोनी में पालतु कुत्तों के अलावा आवारा कुत्तों की भी काफी...

शिमला(तिलक): संजौली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इन दिनों तेंदुए की दहशत से लोग डर हुए हैं। रात को तेंदुआ कॉलोनी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। तेंदुआ कॉलोनी में कुत्तों के शिकार के लिए वहां पहुंच रहा है। कॉलोनी में पालतु कुत्तों के अलावा आवारा कुत्तों की भी काफी संख्या हैं। इन कुत्तों के शिकार की तलाश में तेंदुआ वहां आ जाता है। तेंदुए की वजह से लोगों ने शाम को घर से निकलना बंद कर दिया है। रविवार सुबह भी तेंदुआ एक घर मे जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ। तेंदुआ रात को लोगो के घरों में पहुंच जाता है।
PunjabKesari

पूरे इलाके में कई जगह तेंदुआ देखा गया है। इससे वे लोग जो रात को काम से घर लौटते हैं, उनका घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजरा तो लगाया है लेकिन इस पिजरे में उसके खाने के लिए कुछ नहीं रखा है। जिससे ये तेंदुआ उस पिंजरे में नही फंस रहा है। वही अब लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि तेंदुए की दहशत पूरे इलाके में है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ यहां घूम रहा है। वन विभाग ने पिजरा तो लगा दिया है लेकिन उस पिंजरे में उसके खाने के लिए कुछ नही रखा गया है ऐसे में कैसे ये तेंदुआ उसमे कैद होगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है ताकि इस तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!