Lavi मेले में हजारों की संख्या में आए व्यापारी की बढ़ी मश्किलें, खुद का खर्चा निकालना भी हुआ मुश्किल

Edited By kirti, Updated: 24 Nov, 2019 12:30 PM

lavi fair

भारत तिब्बत व्यापारिक सम्बन्धों के प्रतीक के रूप में करीब 350 वषों से मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जिले के रामपुर में आधिकारिक रूप में 11 से 14 नवम्बर तक मेले का आयोजन किया जाता है,...

रामपुर बुशहर(विशेषर नेगी) : भारत तिब्बत व्यापारिक सम्बन्धों के प्रतीक के रूप में करीब 350 वषों से मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जिले के रामपुर में आधिकारिक रूप में 11 से 14 नवम्बर तक मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन व्यापारिक गतिविधियां पूरे महीने तक चलती है। हजारों की संख्या में देश के कई हिस्सों से व्यापारी यहां व्यापार के लिए आते है। ग्रामीण इलाकों लोग इस मेले में खूब खरीदारी करते है। व्यापारियों की माने तो इस बार मेला पिछले वर्षों के मुकाबले काफी मंदा है। उनका कहना है कि अब तक बीते वर्षों के मुकाबले व्यापार 25 फीसदी भी नहीं हुआ है। ऐसे में मेले के लिए मिले महंगे स्टॉल की कीमत और अन्य खर्चे निकालना उन्हें मुश्किल हो रहा है।
PunjabKesari

राहत की बात है कि इस बार पिछले वर्षों से इस बार बिजली काफी सस्ती है। विद्युत विभाग की कड़ी निगरानी के कारण बिचोलियो को मनमानी का मौक़ा नहीं मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है पुरे प्रदेश में बिजली मेलो में इसी तरह व्यापारियों को सस्ती मिलनी चाहिए। दिल्ली से आए व्यापारी यासिर सिद्दीकी ने बताया लवी मेले में कई सालों से आ रहे है। इस से पहले कुल्लू दशहरा लगाते है। इस बार लवी में मंदी है। पिछले वर्षों के मुकाबले 25 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। खर्चे बहुत है , स्टाल महंगा होता है फिर स्टाफ का भी खर्चा यह सब खर्चे पूरे नहीं हो रहे है।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!