Bilaspur: खुदाई कर रही JCB पर अचानक धंसी पहाड़ी...मलबे में दबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, घायल ऑप्रेटर AIIMS रैफर

Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2026 07:20 PM

landslide on jcb

बिलासपुर जिले में भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लदरौर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां निर्माण कार्य में जुटी एक जेसीबी मशीन पर अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मशीन पर काम कर रहे दो लोग मलबे में दब गए।

भराड़ी (राकेश): बिलासपुर जिले में भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लदरौर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां निर्माण कार्य में जुटी एक जेसीबी मशीन पर अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मशीन पर काम कर रहे दो लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में ऊना जिले के एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी ऑप्रेटर गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे भराड़ी पुलिस को भूस्खलन और मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) पुत्र निवासी मलोह, तहसील बंगाणा व जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल जेसीबी ऑप्रेटर पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एएसपी बिलासपुर प्रताप सिंह और डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!