Kullu: खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Edited By Rahul Singh, Updated: 08 Aug, 2024 01:41 PM

kullu pickup falls into ditch one dead

पीणी रोड पर बनाशा के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में पंजाब से फल व सब्जियां बेचकर लौट रहे चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कुल्लू, (शम्भू): पीणी रोड पर बनाशा के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में पंजाब से फल व सब्जियां बेचकर लौट रहे चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम चंद निवासी कसलादी ने पुलिस को बयान दिया कि इसका छोटा भाई कमल चंद अपनी निजी महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर पंजाब गया था।

गाड़ी में वह फल-सब्जियां पंजाब में बेचने के लिए ले गया था, जब वह वहां से वापस लौट रहा था तो पीणी रोड पर बनाशा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर नीचे कोश नाला में गिर गई। बरसात के कारण सड़क पर फिसलन भी बढ़ी हुई है। इस हादसे में छोटे भाई कमल की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। यह गाड़ी खड़ी ढलान से नीचे लुढ़की। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे रहे कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!