5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2022 10:02 PM

kullu october dussehra

कुल्लू का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव दशहरा इस वर्ष 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा पर्व-2022 के आयोजन...

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव दशहरा इस वर्ष 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा पर्व-2022 के आयोजन को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बीते 2 सालों तक दशहरा पर्व कोरोना महामारी के चलते केवल प्रतीकात्मक तौर पर ही मनाया जा सका, लेकिन इस बार दशहरा का आयोजन बड़े पैमाने पर और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ा जाएगा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक संध्याएं दो साल बाद आयोजित की जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!