Kullu: जंगल में नेपाली ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Apr, 2025 01:27 PM

kullu forest nepali suicide

पुलिस थाना ब्रौ के तहत पोशना जंगल में एक नेपाली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस थाना ब्रौ के तहत पोशना जंगल में एक नेपाली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पनाशा निवासी काहन सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक नेपाली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा। इस दौरान वहां मौजूद नेपाली लोगों ने शव की शिनाख्त से इंकार किया।

पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव काे निरमंड अस्पताल ले गई तो वहां 3 नेपाली काली बहादुर मल्ल, पुष्प राज पुन और वीरेंद्र डांगी पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान की। काली बहादुर मल्ल ने बताया कि मृतक उसकी बहन का पति है। इन्होंने घटना पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मृतक की पहचान करने वाले नेपाली रामपुर में रहते हैं। मृतक की पहचान दलीप सिंह (45) निवासी छत्तेश्वरी ओड़ा नंबर 2 जिला सलयान आंचल रावती नेपाल के रूप में हुई है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!