लगघाटी में डेढ़ मंजिला लकड़ी का मकान हुआ राख

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Oct, 2020 09:10 PM

kullu fire house ash

जिला कुल्लू में अग्रिकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के ब्रेहड़ा रा गांव में एक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जिसमें लगभग 3 लाख की संपत्ति नष्ट हुई है।

कुल्लू (दिलीप/संजीव जैन): जिला कुल्लू में अग्रिकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के ब्रेहड़ा रा गांव में एक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जिसमें लगभग 3 लाख की संपत्ति नष्ट हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन केंद्र कुल्लू के प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार देर शाम को पेश आई। यह मकान प्रेम चंद पुत्र हरि राम का था, जोकि आग की चपेट में पूरी तरह से आ गया। इसमें लगभग 3 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है। वहीं एसडीएम कुल्लू डा. अमित गुलेरिया ने कहा कि अग्निपीड़ित परिवार को जल्द ही फौरी राहत दी जाएगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!