कुल्लू बस हादसा: 33 घायल यात्रियों को अस्पताल से मिली छुट्टी, चालक समेत 13 का इलाज जारी

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2026 06:45 PM

kullu bus accident

भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप शुक्रवार को हुए एचआरटीसी  बस हादसे के बाद प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच तेज कर दी है।

कुल्लू: भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप शुक्रवार को हुए एचआरटीसी बस हादसे के बाद प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच तेज कर दी है। पहाड़ी से बस के टकराने से घायल हुए 46 यात्रियों में से 33 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जो प्रशासन और परिजनों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, बस चालक सहित 13 घायलों का कुल्लू के सिविल अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने प्रशासन की ओर से मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट किया है कि घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ितों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 

PunjabKesari

प्रशासन और पुलिस अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर बस अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। क्या बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी या यह मानवीय भूल का नतीजा था, इस पर पुलिस चालक के बयानों और घटनास्थल के मुआयने के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए इस हादसे में बस में 35 महिलाएं और 11 पुरुष सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने की बजाय पहाड़ी से टकरा गई, जिससे एक बहुत बड़ा जानमाल का नुक्सान टल गया।

PunjabKesari

ये लोग हुए हादसे में घायल
घायलों में पार्वती देवी, मोनिका, भव्या ठाकुर, राजेन्द्र, कन्यन, शिवानी, अंजू, साजिया, पार्वती, केसरी देवी, भली देवी, रूमा देवी, जयवंती, सीता, सुरती देवी, कृष्णा देवी, जीता देवी, तेज सिंह, मोहिनी ठाकुर, शिवांशी, नाथी देवी, तम्मना, निखिल, किरणा, मंजू, उर्मिला, शम्भू राम, प्रवीण कुमार, सरला देवी, अंशु, चन्द्रकला, दीपलता, तानिया, शान्ता, सीमा, टेकचन्द, नेहा, विशना, कविता, बबली, हिमांशु, प्रियांशी, सावित्री, मोक्ष, सिद्धार्थ और मोहिनी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!