Kullu: ब्लास्टिंग के कारण तिंदी-किलाड़ सड़क काडू नाला के पास बंद

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Nov, 2024 10:43 PM

kullu blasting road closed

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तिंदी से किलाड़ जाने वाली सड़क  काडू नाला के पास ब्लास्टिंग के कारण बंद हो गई है।

कुल्लू (संजीव): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तिंदी से किलाड़ जाने वाली सड़क  काडू नाला के पास ब्लास्टिंग के कारण बंद हो गई है। पुलिस चौकी तिंदी से प्राप्त सूचना के अनुसार सड़क में ब्लास्टिंग के कारण तिंदी-किलाड़ जाने वाली सड़क काडू नाला के पास बंद हो गई है। सड़क बहाली का कार्य शनिवार को शुरू किया जाएगा। सड़क बंद होने के कारण एचआरटीसी बस और 5-6 छोटे वाहनों में 35-40 यात्री फंस गए, वहीं एसपी मयंक चौधरी ने कहा है कि सड़क बंद होने के बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया तथा मार्ग में फंसे सभी यात्रियों को तिंदी में सुरक्षित जगह ठहराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!