Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 07:35 PM

कुल्लू-मनाली में लगातार बिगड़े मौसम ने हवाई सेवाओं के साथ-साथ पर्यटन कारोबार की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते भुंतर एयरपोर्ट पर दिल्ली और जयपुर से आने-जाने वाली हवाई उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं।
कुल्लू (धनीराम): कुल्लू-मनाली में लगातार बिगड़े मौसम ने हवाई सेवाओं के साथ-साथ पर्यटन कारोबार की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते भुंतर एयरपोर्ट पर दिल्ली और जयपुर से आने-जाने वाली हवाई उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं। तीन-चार दिन पहले मौसम खुलने पर कुछ उड़ानों का संचालन हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने से हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं।
सामान्य दिनों में दिल्ली-भुंतर और जयपुर-भुंतर के बीच अलग-अलग समय पर हवाई उड़ानों का संचालन होता है। खराब मौसम का असर शिमला से भुंतर के बीच संचालित होने वाली हैरिटेज हैलीकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा है। कम दृश्यता के कारण हैलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हो रही है। उधर, कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक सिद्धार्थ ने बताया कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हवाई उड़ानें रद्द हो रही हैं। मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही उड़ानों का नियमित संचालन संभव हो पाएगा।