बागवानों से 6 फीसदी कमीशन वसूली पर लगे रोक: राठौर

Edited By Ekta, Updated: 17 Jul, 2019 10:04 AM

kuldeep rathore

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से नई दिल्ली में सेब आढ़तियों की तरफ से 6 फीसदी कमीशन वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बागवानों से कमीशन वसूली की जा रही है, जो चिंताजनक है। राठौर ने कहा कि प्रदेश के बागवानों का किसी...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से नई दिल्ली में सेब आढ़तियों की तरफ से 6 फीसदी कमीशन वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बागवानों से कमीशन वसूली की जा रही है, जो चिंताजनक है। राठौर ने कहा कि प्रदेश के बागवानों का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी आढ़तियों पर भी नजर रखी जानी चाहिए, ताकि बागवानों से किसी प्रकार की न लूट हो।

उन्होंने कहा कि बरसात के चलते सड़कों की हालत खराब है, जिसे दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आने वाले दिनों में सेब सीजन पूरे जोर पर होगा, तो उसके लिए ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन में ट्रांसपोर्ट की समस्या बनी रहती है, इसलिए समय रहते प्रबंध किया जाना चाहिए। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र को बधाई दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!