जानिए कब होंगी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2021 07:55 PM

know when there will be pre board exams of class 10th and 12th

हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 से 20 मार्च तक करवाई जाएंगी। ये परीक्षाएं सुबह के सत्र में होंगी। इन परीक्षाओं के लिए समस्त विषयों के प्रश्न पत्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही...

शिमला (प्रीति): हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 से 20 मार्च तक करवाई जाएंगी। ये परीक्षाएं सुबह के सत्र में होंगी। इन परीक्षाओं के लिए समस्त विषयों के प्रश्न पत्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा की डेटशीट भी स्कूल शिक्षा बोर्ड ही जारी करेगा। शिक्षा विभाग ने फै सला लिया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं के बाद दोनों कक्षाओं की रिमेडियल क्लासिज ली जाएगी। इसमें थ्योरीटिकल क्लासिज और प्रैक्टिकल क्लासिज शामिल होंगी।

इस दौरान शिक्षा विभाग ने संबंधित विषय के अध्यापकों को स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कम किए गए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम के बारे में पूर्ण जानकारी देने को कहा है। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण करने को भी कहा गया है। इसके साथ ही 9वीं और 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी शिक्षा विभाग मार्च के दूसरे सप्ताह में ही लेगा। संभावित ये परीक्षा 8 मार्च से ली जा सकती है। ये कक्षाएं शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रैक्टिकल 1 से 5 मार्च तक आयोजित करवाएं जाएंगे।

9वीं व 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समस्त विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा उपलब्ध करवाया जाएंगे, ऐसे में सभी स्कूल 9वीं और 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के समस्त विषयों के प्रश्न पत्रों की मांग सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को 7 फरवरी 2021 से पूर्व भेज सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!