अब आयुष्मान और हिमकेयर के दायरे में आएंगे किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2019 10:45 PM

kidney transplant

किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान और हिमकेयर योजना के दायरे में आएंगे। आई.जी.एम.सी. में कार्ड धारकों का किडनी ट्रासप्लांट नि:शुल्क होगा। आई.जी.एम.सी. प्रशासन कुछ समय में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने...

शिमला: किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान और हिमकेयर योजना के दायरे में आएंगे। आई.जी.एम.सी. में कार्ड धारकों का किडनी ट्रासप्लांट नि:शुल्क होगा। आई.जी.एम.सी. प्रशासन कुछ समय में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने जा रहा है। यहां तक कि प्रशासन ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 5 मरीज भी तैयार कर लिए हैं। किडनी ट्रासप्लांट के लिए दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की टीम आनी है। दिल्ली एम्स से सिर्फ डॉक्टर की टीम एक बार ही आएगी। उसके बाद आई.जी.एम.सी. के डॉक्टर ही स्वयं किडनी ट्रांसप्लांट करेंगे। इससे पहले यह तय नहीं हो पा रहा था कि किडनी ट्रांसप्लांट आयुष्मान और हिमकेयर के तहत आएंगे या नहीं। अब प्रशासन ने यह तय कर लिया है।

आयुष्मान और हिमकेयर योजना के तहत 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज

हिमाचल के मरीजों के लिए सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिन लोगों के कार्ड बने हैं उनका तो एक रुपए भी खर्च नहीं होगा। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लगभग 3 से 4 लाख रुपए का खर्च होता है, ऐसे में आयुष्मान और हिमकेयर योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज नि:शुल्क होता है। इससे पहले मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ जाना पड़ता था। चंडीगढ़ जाने के लिए मरीजों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे लेकिन आई.जी.एम.सी. में शुरू होने वाले किडनी ट्रांसप्लांट से मरीजों कोकाफी राहत मिलेगी।

आई.जी.एम.सी. में 12 अगस्त को शुरू हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट

आई.जी.एम.सी. प्रशासन 12 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने पर विचार कर रहा है लेकिन अभी फिक्स नहीं किया है कि इसी तिथि को किडनी ट्रांसप्लांट होगा। प्रशासन का दावा है कि जैसे ही सारी तैयारियां पूरी होंगी, उसके बाद ही एम्स से डॉक्टर की टीम आएगी और ऑप्रेशन शुरू होंगे। आई.जी.एम.सी. के प्रिंसीपल मुकंद लाल आई.जी.एम.सी. में शीघ्र ही किडनी ट्रासप्लांट शुरू होगा। इससे प्रदेश के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी ऑप्रेशन करने की तिथि तो घोषित नहीं की है लेकिन तैयारियां चली हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!