प्लास्टिक का समान जलाने के नहीं सजाने के काम भी आता है, यकीन नहीं तो देखिए कारनामा

Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2019 04:53 PM

kalpana thakur

प्लास्टिक का सामान जलाने के नहीं बल्कि सजाने के काम भी आता है। अगर यकीन नहीं हो रहा तो इस महिला की कारीगरी को देख लिजिए। हम सभी जानते हैं कि प्लास्टि का पर्यावरण को प्रदूषित करने में अहम योगदान है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता...

कुल्लू: प्लास्टिक का सामान जलाने के नहीं बल्कि सजाने के काम भी आता है। अगर यकीन नहीं हो रहा तो इस महिला की कारीगरी को देख लिजिए। हम सभी जानते हैं कि प्लास्टि का पर्यावरण को प्रदूषित करने में अहम योगदान है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। मोदी के इस अभियान को धरातल पर अगर सही मायने में कोई साकार कर रहा है तो वह हैं मनाली की रहने वालीं कल्पना ठाकुर। उन्होंने आज से नहीं बल्कि 22 वर्ष पहले यह मुहिम शुरू की थी। बता दें कि इस वर्ष 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है और अब इस कड़ी में सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं। कुल्लू जिला के मनाली की रहने वाली कल्पना ठाकुर ने अपने तरीके से प्लास्टिक को ठिकाने लगाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है जो काफी हद तक कामयाब साबित हो रहा है।
PunjabKesari, Decorative Items Image

ऐसे शुरू हुई मुहिम

कल्पना ने बताया कि पहले वह प्लास्टिक का काफी प्रयोग करती थीं लेकिन एक बार मनाली में प्लास्टिक से बने लिफाफों पर प्रतिबंध लगा तो उन्हें ही नहीं बल्कि सभी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्हें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जब पता लगा तो उन्होंने इसका प्रयोग कम करना आरंभ किया और पुराने प्लास्टिक के कचरे को ही दोबारा प्रयोग में लाकर कई तरह की कलाकृतयां बनानी शुरू कर दीं। उनकी इस मुहिम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

लोगों को भी कर रहीं जागरूक

मूल रूप से लाहौल-स्पीति जिला के चौंखग गांव की रहने वालीं कल्पना ठाकुर पिछले कई वर्षों से वह अपने परिवार के साथ मनाली में रहती हैं। वह लगभग 22 वर्षों से प्लास्टिक कचरे से कई तरह का सजावटी सामान बनाती आई हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने आसपास पड़े प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा करती हैं तथा इनसे घर सजाने के लिए कई तरह की चीजें बनाती हैं, साथ ही वह इसके दोबारा उपयोग के बारे में लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उनके काम के लिए अब तक कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। 

कल्पना ने आम जनता से की ये अपील

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे प्लास्टिक की चीजों का उपयोग कम से कम करे और यदि करना भी पड़ रहा है तो उसे फैंकने से पहले एक बार पर्यावरण के बारे में जरूर सोचें। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जो काफी सराहनीय है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!