सीनियर ने जूनियर के गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार,घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2018 10:15 PM

jol senior junior private parts biting attempt

2 सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस नाबालिग छात्र की मैडीकल जांच करवा रही है। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जोल (नरेन्द्र): 2 सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस नाबालिग छात्र की मैडीकल जांच करवा रही है। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामला एक सरकारी स्कूल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 8वीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों ने छठी कक्षा में पढऩे वाले छात्र के गुप्तांग को ब्लेड से काटना शुरू कर दिया। इस बात को पीड़ित छात्र ने स्कूल में छिपाए रखा और वह घर चला गया। जब परिजनों ने छात्र को घायलावस्था में देखा तो इस संबंध में अध्यापकों से बात की। अध्यापकों ने आरोपी छात्रों के परिजनों को स्कूल में बुलाया और आपस में समझौता कर दिया, परन्तु बाद में पीड़ित छात्र के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में कर दी। उधर, पुलिस चौकी के प्रभारी ने माना कि मामला सामने आया है और जांच की जा रही है। इस संबंध में एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के एक स्कूल में यह जो घटना घटी है उसके तहत पुलिस ने 2 बच्चों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 324 व 334 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!