मंडी: स्कूल की 2 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक पर मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2024 11:10 PM

jogindernagar school girl student molestation

शिमला के चौपाल में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद अब जिला मंडी में भी एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है।

जोगिंद्रनगर (विनोद): शिमला के चौपाल में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद अब जिला मंडी में भी एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जोगिंद्रनगर के एक सरकारी स्कूल की 2 छात्राओं से स्कूल के अध्यापक ने ही छेड़छाड़ की है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत लडभड़ोल के एक गांव की 2 नाबालिग बहनों के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्चियों की मां की शिकायत पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्चियों की माता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में कहा कि वह तहसील लडभड़ोल के एक गांव की रहने वाली है तथा इसकी एक लड़की चौथीए जबकि दूसरी भी इसी स्कूल में पढ़ती थी, जो 5वीं कक्षा पास करके आगामी पढ़ाई करने के लिए उच्च माध्यमिक स्कूल में चली गई है।

करीब एक सप्ताह पहले इसकी दोनों बेटियां स्कूल से घर आईं तो बड़ी बेटी कुछ डरी हुई थी। जब मां ने डरने का कारण पूछा तो बड़ी बेटी ने उसे बताया कि वर्ष 2023 में प्राथमिक पाठशाला में पढ़ती थी तो उसे स्कूल का अध्यापक दोनों नाबालिग बहनों के साथ स्कूल के समय कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ करता था तथा कभी-कभी पैसे भी देता था और कहता था कि मम्मी को मत बताना तथा भभौरी माता की कसम भी देता था। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा ने कहा कि आरोपी अध्यापक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!