Job Alert! ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, भरे जाएंगे 100 पद, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2026 03:00 PM

job interview

औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), मंडी में आगामी 2 दिसम्बर को सुबह 10 बजे एक विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

मंडी (ब्यूरो): औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), मंडी में आगामी 2 दिसम्बर को सुबह 10 बजे एक विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में पंजाब के साहनेवाल (लुधियाना) स्थित हाईवे रूप इंडस्ट्रीज कंपनी शिरकत करेगी और साक्षात्कार के माध्यम से 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगी।

इन ट्रेडों के युवा ले सकेंगे भाग, 18 से 30 वर्ष आयु सीमा तय
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में केवल आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थी ही भाग लेने के पात्र होंगे। कंपनी के मानदंडों के अनुसार कोपा, स्विंग टैक्नोलॉजी और कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेड को छोड़कर अन्य सभी ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

ओवरटाइम मिलाकर 21 हजार रुपए से अधिक होगी मासिक कमाई
चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी के लिए 14,383 रुपए मासिक बेसिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नियमित उपस्थिति के लिए 500 रुपए अटेंडेंस अवार्ड और 1,500 रुपए डीबीटी का लाभ भी मिलेगा। यदि कर्मचारी नियमानुसार ओवरटाइम करते हैं, तो उनकी अनुमानित मासिक कमाई 21,024 रुपए तक हो सकती है। इतना ही नहीं, कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 2,000 रुपए तक की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) भी प्रदान की जाएगी।

बीमा सुरक्षा सहित मिलेंगी अन्य सुविधाएं
वेतन के अलावा कंपनी चयनित युवाओं को कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाएगी। कार्यस्थल पर मात्र 30 रुपए में भोजन एवं चाय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही, कर्मचारियों को जीपीए और जीएमसी के तहत 1.5 लाख रुपए का बीमा कवरेज तथा प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा, हालांकि रहने की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी। संस्थान के प्रधानाचार्य तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसम्बर को सुबह 10 बजे आईटीआई परिसर में पहुंचकर इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!