खाई में गिरी पिकअप जीप के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2020 03:45 PM

jeep accident in chamba

भरमौर-ग्रीमा मार्ग पर चलेड़ के पास एक पिकअप जीप खाई में लुढ़क गई। हादसे में पिकअप जीप के चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी गांव ग्रीमा भरमौर के रूप में हुई है।

भरमौर (उत्तम): भरमौर-ग्रीमा मार्ग पर चलेड़ के पास एक पिकअप जीप खाई में लुढ़क गई। हादसे में पिकअप जीप के चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी गांव ग्रीमा भरमौर के रूप में हुई है। गाड़ी में अन्य कोई भी सवार नहीं था। इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के उपंरात चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि लोगों का मानना है कि अनिल कुमार कई वर्षों से वाहन को सुरक्षित तरीके से चला रहा था व इस मार्ग से उसकी आवाजाही हर रोज की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!