बिजली बोर्ड के कार्यालय में नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने जेई के साथ की मारपीट

Edited By Ekta, Updated: 12 Jun, 2019 12:16 PM

je beating

पांवटा साहिब में बिजली बोर्ड के जेई के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बता दें कि मंगलवार शाम को धौलाकुआं निवासी संजीव बंसल शराब के नशे में धुत्त होकर विद्युत बोर्ड के सब-डिवीजन कार्यालय में घुस गया। पहले तो उसने गाली-गलौच...

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब में बिजली बोर्ड के जेई के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बता दें कि मंगलवार शाम को धौलाकुआं निवासी संजीव बंसल शराब के नशे में धुत्त होकर विद्युत बोर्ड के सब-डिवीजन कार्यालय में घुस गया। पहले तो उसने गाली-गलौच किया और बाद में वहां पर मौजूद जे.ई. अशोक के साथ मारपीट की। बड़ी मुश्किल से वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जे.ई. को छुड़ाया।
PunjabKesari

इसके बाद माजरा पुलिस थाने में सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. सोम दत्त ने बताया कि विद्युत बोर्ड की तरफ से शिकायत मिली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत बोर्ड पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता डी.एस. ठाकुर ने बताया कि इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 
PunjabKesari

जे.ई. व ए.ई. एसोसिएशन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जे.ई. व ए.ई. एसोसिएशन पांवटा साहिब ने इस घटना की निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, जनरल सचिव महेश चौधरी, अनिल चौहान, मुकेश ठाकुर व अमित कुमार ने बताया कि एसोसिएशन इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!