सिरमौर: धुतनपुर खड्ड में अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़े, वन विभाग ने किया जुर्माना

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2024 01:39 PM

jcb and tractor caught during illegal mining

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी व ट्रैक्टर का चालान कर हजारों रुपए का जुर्माना किया है।

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी व ट्रैक्टर का चालान कर हजारों रुपए का जुर्माना किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के धुतनपुर खड्ड में जेसीबी द्वारा अवैध खनन की गतिविधियां को अंजाम दिया जा रहा है। इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने देर रात को धुतनपुर खड्ड में दबिश। दबिश के दौरान खड्ड में एक जेसीबी से ट्रैक्टर में बजरी भरी जा रही थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर जेसीबी व ट्रैक्टर का चालान कर 52770 रुपए जुर्माना किया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी सहित ट्रैक्टर का चालान कर जुर्माना किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!