7 जुलाई से शुरू होगी JBT की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अनुपस्थित रहने पर दोबारा नहीं मिलेगा मौका

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jul, 2026 03:58 PM

jbt document verification will begin on july 7

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी पोस्ट कोड-25004 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 जुलाई से आरंभ की जा रही है। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी पोस्ट कोड-25004 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 जुलाई से आरंभ की जा रही है। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विक्रम महाजन ने बताया कि उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!