प्रदेश के लोग कांग्रेस के द्वारा दिए गए धोखे को नहीं भूले : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2024 06:15 PM

jayram thakur

कांग्रेस ले डेढ़ सालों में कुछ भी नहीं किया इसलिए मुद्दों से कांग्रेस भाग रही है। यह बात सोमवार काे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला की द्रंग और जोगिंद्रनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस मुद्दों के बजाय इधर-उधर की बात कर रही है।

मंडी (रजनीश): कांग्रेस ले डेढ़ सालों में कुछ भी नहीं किया इसलिए मुद्दों से कांग्रेस भाग रही है। यह बात सोमवार काे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला की द्रंग और जोगिंद्रनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस मुद्दों के बजाय इधर-उधर की बात कर रही है। प्रदेश के लोग कांग्रेस के द्वारा प्रदेश की नारी शक्ति, युवाओं, किसानों बागवानों के साथ हुए धोखे को नहीं भूले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को हजारों करोड़ की मदद आपदा प्रभावितों के लिए दी थी। जिससे आपदा में नुक्सान उठाने वालों को राहत मिल सके लेकिन असली आपदा प्रभावित पटवारी का इंतजार कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेताओं के लेटर पैड पर काम करने वालों को बिना एक डंगा गिरे भी लाखों रुपए मिल गए।

पूर्व सी.एम. ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विक्रमादित्य इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी पिछली बरसात का मलबा भी नहीं उठवा पाए हैं। ऐसे में उनसे किसी भी प्रकार के विकास की बात करना बेईमानी है। विक्रमादित्य आजकल मंडी के विकास के लिए अपना विजन बता रहे हैं। जबकि उन्हें यह बताना चाहिए कि जब उनके पास मौका था तो उन्होंने कोई काम क्यों नहीं किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!