जयराम बोले- उपचुनाव में BJP के लिए नहीं कोई चुनौती, दोनों जगह हासिल होगी जीत (Video)

Edited By Ekta, Updated: 10 Oct, 2019 04:30 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में हो रहे दो उपचुनावों के लिए खुद 11 अक्टूबर से चुनावी प्रचार में उतरने वाले हैं। मुख्यमंत्री 2 दिन के लिए धर्मशाला उपचुनाव में प्रचार करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए उपचुनाव कोई बड़ी चुनौती नहीं है,...

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में हो रहे दो उपचुनावों के लिए खुद 11 अक्टूबर से चुनावी प्रचार में उतरने वाले हैं। मुख्यमंत्री 2 दिन के लिए धर्मशाला उपचुनाव में प्रचार करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए उपचुनाव कोई बड़ी चुनौती नहीं है, दोनों सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। कांग्रेस के सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विपक्ष का पुराना राग है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब स्वस्थ हो गए हैं। उनको चंडीगढ़ से शिमला लाने के लिए सरकार ने हेलीकॉप्टर भेजा है। वीरभद्र सिंह 6 मर्तबा प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और प्रदेश के लोगों की सेवा की है। वीरभद्र सिंह बीमारी से अभी उभरे है और गाड़ी में सफर न करने की डॉक्टरों ने सलाह दी है। इसलिए इंसानियत के रूप में उनके लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!