चलते ट्रक पर फ्लाईओवर से गिरा लोहे का गार्डर, बड़ा हादसा टला

Edited By Vijay, Updated: 28 Sep, 2019 11:02 PM

iron girder fall on truck

शनिवार सुबह कुमारहट्टी में फोरलेन के चलते बन रहे फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा टल गया। फ्लाईओवर के पिल्लर की शटरिंग में लगा हुआ लोहे का बड़ा गार्डर एक ट्रक पर जा गिरा, जब ट्रक फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था।

कुमारहट्टी: शनिवार सुबह कुमारहट्टी में फोरलेन के चलते बन रहे फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा टल गया। फ्लाईओवर के पिल्लर की शटरिंग में लगा हुआ लोहे का बड़ा गार्डर एक ट्रक पर जा गिरा, जब ट्रक फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था। इस हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुक्सान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फोरलेन के पिल्लर की शटरिंग खोली जा रही थी। इसी समय कार्गो ट्रक जो नई कारें लाने का कार्य करता है, इसके नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान गार्डर ट्रक पर गिर गया। ट्रक पूरी तरह लोहे की चादरों से ढका था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

गौरतलब है कि कुमारहट्टी में बन रहा फ्लाईओवर के निर्माण के चलते लगातार लग रहे जाम के चलते प्रशासन ने 5 अगस्त को इस कार्य को बाजार में बंद करने के आदेश जारी किए थे। करीब एक सप्ताह पहले कंपनी ने प्रशासन से इजाजत लेकर काम दोबारा शुरू किया था। कंपनी को इस शर्त पर काम करने की इजाजत दी है कि वह रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!