सड़क किनारे कई पेड़ दे रहे हादसों को न्यौता

Edited By kirti, Updated: 03 Nov, 2018 11:37 AM

inviting several trees on the road side

उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत क्षेत्र में दर्जनों पेड़ सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं जोकि आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इनसे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। तहसील चौक से मटौर चौक तक जोकि अति व्यस्त सड़क है प्रतिदिन हजारों की संख्या में कई छोटे-बड़े वाहन...

कांगड़ा : उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत क्षेत्र में दर्जनों पेड़ सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं जोकि आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इनसे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। तहसील चौक से मटौर चौक तक जोकि अति व्यस्त सड़क है प्रतिदिन हजारों की संख्या में कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिन्हें अपने वाहनों को चलाने के लिए मुश्किल होती है, किंतु प्रशासन देखकर भी अनदेखा कर रही है। इसके अतिरिक्त पुराना कांगड़ा रैस्ट हाऊस व पी.डब्ल्यू.डी. को जाने वाली सड़क के मध्य ही आम का एक पेड़ खड़ा है जिसके लिए एस.डी.एम. कांगड़ा ने कई बार आश्वासन भी दिया कि 1-2 दिनों में इसे काट दिया जाएगा, किंतु इसे भी लगभग 6 माह हो चुके हैं जोकि इन्हीं के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को भी एस.डी.एम. कांगड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं किंतु वह भी इन्हें नहीं काट रहे।

राष्ट्रीय उच्चमार्ग बाथू पुल के पास ढूढनी माता के पास भी 2 पेड़ ऐसे हैं, वहां पर भी अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इस बारे में एस.डी.एम. कांगड़ा शशिपाल नेगी ने बताया इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम की यह पेड़ उनके द्वारा क्यों नहीं कटवाए जा रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि वन विभाग तथा लो.नि.वि. ने इन 14 पेड़ों का संयुक्त निरीक्षण कर लिया है, जिनकी वन विभाग द्वारा अनुमति मिलने पर इन्हें जल्द ही काट दिया जाएगा। इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!