Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Nov, 2026 04:56 PM

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) में टेलीकॉलर के 60 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का...
Una News : जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) में टेलीकॉलर के 60 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मोहाली में होगा और उन्हें 14 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। फ्रेशर और अनुभवी, दोनों तरह के उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के दिन अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां लेकर जिला रोजगार कार्यालय ऊना में पहुंचें। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें