क्रशर की गाडिय़ों को लेकर मालिकों व ग्रामीणों में फिर ठनी, महिलाएं गुत्थमगुत्था

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2019 11:36 PM

indora women assault

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत क्रशर उद्योग की गाडिय़ों को गांव से न गुजरने देने को लेकर मामला फिर गर्मा गया है। यहां क्रशर मालिकों व ग्रामीणों में उक्त मुद्दे को लेकर फिर ठन गई है।

इंदौरा, (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत क्रशर उद्योग की गाडिय़ों को गांव से न गुजरने देने को लेकर मामला फिर गर्मा गया है। यहां क्रशर मालिकों व ग्रामीणों में उक्त मुद्दे को लेकर फिर ठन गई है। सोमवार को क्रशर की गाडिय़ों को फिर पराल व फलाई गांव की महिलाओं ने रोका व उनसे दस्तावेज आदि दिखाने की मांग करने लगीं। जिस पर गाडिय़ों में क्रशर की श्रमिक महिलाओं व स्थानीय महिलाओं में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों की महिलाएं परस्पर खूब गुत्थमगुत्था हुईं। इसमें दोनों पक्षों की महिलाओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करवाया व क्रशर की गाडिय़ों को निकलवाया।

क्रॉस केस दर्ज

पुलिस ने इस संदर्भ में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया है। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि क्रशर मालिक रणजीत सिंह पुत्र मस्तान सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनके क्रशर की गाडिय़ां, जिनमें उनकी महिला श्रमिक भी बैठी थीं, जब उक्त गांव से गुजरने लगीं तो गांव की महिलाओं ने गाडिय़ों का रास्ता रोक लिया व उनकी श्रमिक महिलाओं से मारपीट की, जिससे महिलाओं को चोटें आई हैं। रणजीत सिंह के अनुसार उक्त महिलाओं ने धमकी दी है कि वे गांव से क्रशर की गाडिय़ों को जाने नहीं देंगी। उधर, दूसरी ओर पराल गांव की महिला कांता देवी पत्नी सीताराम ने भी क्रशर की गाडिय़ों में सवार महिलाओं के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करवाया है। एस.एस.पी. कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!