Chamba: ड्यूटी के दौरान जल शक्ति विभाग के कर्मी के साथ हुआ हादसा, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2026 01:16 PM

incident with jsv employee

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली पूलन पंचायत में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई।

चम्बा: चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली पूलन पंचायत में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे पूलन गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

हादसे का शिकार हुए कर्मचारी की पहचान पूलन गांव के ही निवासी दलीप कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दलीप कुमार अपनी दैनिक दिनचर्या के तहत सुबह करीब 9:50 बजे क्षेत्र में पानी की सप्लाई खोलने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गिरते वक्त उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई और उनकी सांसों की डोर वहीं टूट गई।

सुबह के वक्त हुए इस हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत पूलन के प्रधान ने तुरंत जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को इस दुखद अनहोनी से अवगत करवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम  की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

दलीप कुमार की इस आकस्मिक मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर से एकदम स्वस्थ निकले मुखिया की मौत की खबर ने परिजनों को बदहवास कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक दलीप कुमार अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!